Poola Jada
Home » राजस्थान » हाई सिक्योरिटी जेल से 3 हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार:आईपीएस के नेतृत्व में हुई तलाशी में मिले थे स्मार्ट वॉच और चार्जर, वापस जेल भेजा

हाई सिक्योरिटी जेल से 3 हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार:आईपीएस के नेतृत्व में हुई तलाशी में मिले थे स्मार्ट वॉच और चार्जर, वापस जेल भेजा

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों हार्डकोर बदमाशों से जेल में तलाशी के दौरान बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद वापस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बता दे की 11 दिसंबर को प्रशिक्षु आईपीएस अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा हाई सिक्योरिटी जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी अभियान में जेल की बेरिक से दो स्मार्ट वॉच और चार्जर बरामद हुए थे। जिसके बाद करीब 5 हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए हार्डकोर बंदी पंजाब निवासी सचिन उर्फ संदीप थापन(31), जिला चूरू निवासी दिनेश डागर(35) और जिला सीकर निवासी गुलजारी(36) को गिरफ्तार किया था। जिसे जेल में बरामद हुए गैजेट्स के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद वापस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय