Poola Jada
Home » राजस्थान » CM ने कहा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने मनरेगा को कमजोर किया:वीबी-जी रामजी में इन कमियों को दूर करके नई खूबियों के साथ लाया गया है

CM ने कहा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने मनरेगा को कमजोर किया:वीबी-जी रामजी में इन कमियों को दूर करके नई खूबियों के साथ लाया गया है

विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी-जी रामजी) पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वीबी-जी रामजी अधिनियम-2025 लेकर आई है। कांग्रेस के कमजोर प्रशासन और भ्रष्टाचार के चलते मनरेगा अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हो पा रही थी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की मंशा ठीक नहीं थी, जिसके कारण मनरेगा के काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे थे। वीबी-जी रामजी में इन कमियों को दूर करके इसे नई खूबियों से सुसज्जित बनाया गया है, जिसमें रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।

कांग्रेस के पास केवल भ्रामक प्रचार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- उनके पास केवल भ्रामक प्रचार है। अतीत में भी कांग्रेस ने कई ऐसे विषय उठाए जिनका आज कोई महत्व नहीं है, क्योंकि वे झूठ और भ्रामक प्रचार पर आधारित थे।

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया, केवल भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस अपने आचरण के अनुसार ही व्यवहार कर रही है और वीबी-जी रामजी को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैला रही है।

कांग्रेस यह झूठा प्रचार कर रही है कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए पूरा पैसा नहीं देगी। जबकि वास्तविकता यह है कि यह सहकारी संघवाद का मॉडल है, जिसमें राज्य की 40 प्रतिशत भागीदारी से जवाबदेही बढ़ेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय