Home » राजस्थान » अजमेर में विधवा महिला से रेप:शादी का झांसा दिया, लाखों रुपए भी हड़पे, जान से मारने की दी धमकी

अजमेर में विधवा महिला से रेप:शादी का झांसा दिया, लाखों रुपए भी हड़पे, जान से मारने की दी धमकी

अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आरोपी पर झांसे में लेकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि 1 साल पहले एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी के द्वारा उसके विधवा होने का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा दिया गया। बाद में घर पर आकर उसके साथ रेप किया गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अलग-अलग होटल में ले जाकर भी रेप किया। उसके मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसे झांसे में लेकर उससे लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय