Poola Jada
Home » राजस्थान » कोहरे के कारण कुट्टी से भरा ट्रक पलटा:अरांई के सील तिराहे पर हुआ हादसा, ड्राइवर सुरक्षित

कोहरे के कारण कुट्टी से भरा ट्रक पलटा:अरांई के सील तिराहे पर हुआ हादसा, ड्राइवर सुरक्षित

बुधवार सुबह अरांई के सील तिराहे पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से कुट्टी से भरा एक ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुरक्षित रहा, हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया, बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते ट्रक ड्राइवर को सड़क का मोड़ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। इससे ट्रक बेकाबू होकर तिराहे पर पलट गया और एक गड्ढे में जा गिरा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अरांई का सील तिराहा लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को स्पीड ब्रेकर बनवाने और बड़ी रोड लाइटें लगाने के लिए ज्ञापन दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इन हादसों के प्रति उदासीन बना हुआ है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उनका कहना है कि उपखंड कार्यालय से मात्र 150 मीटर की दूरी पर लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय