Home » राजस्थान » SMS अस्पताल में छठी मंजिल से कूदा मरीज:नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज के लिए पहुंचा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम

SMS अस्पताल में छठी मंजिल से कूदा मरीज:नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज के लिए पहुंचा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग (एसएसबी) से एक मरीज ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज सीधे नीचे पोर्च में आ गिरा। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा गार्ड समेत अन्य लोग उसे पास स्थित ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरीज एसएसबी के नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए आया था।

सूत्रों के अनुसार, मरीज की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। उसका नाम हंसराज जाट है। उसका कुछ समय पहले किडनी का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वह मरीज नियमित जांच के लिए अस्पताल आया था। छठी मंजिल पर वह डॉक्टर से परामर्श करने के लिए उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। तभी अचानक वह बिल्डिंग की रैलिंग पर जाकर नीचे कूद गया।

पोर्च में आकर गिरा, मचा हड़कंप मरीज छठी बिल्डिंग से कूदकर नीचे पोर्च में आकर गिर गया। इस घटना के बाद एकाएक हड़कंप मच गया। उस समय पोर्च खाली ​था। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद पोर्च में चारो तरफ खून ही खून फैल गया। वहीं शरीर फटने से मांस के टुकड़े जगह-जगह फैल गए। इस पोर्च में ही डॉक्टर के चैम्बर बने है और उसमें ही बिलिंग काउंट बना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय