Home » राजस्थान » बस की टक्कर से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े,3 की मौत:लोगों ने घायलों को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की; खाटूश्यामजी जा रहे थे

बस की टक्कर से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े,3 की मौत:लोगों ने घायलों को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की; खाटूश्यामजी जा रहे थे

नागौर में नेशनल हाईवे-58 पर घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो सवार लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे।

यह हादसा सुरपालिया बस स्टैंड के पास सुबह करीब 7.45 बजे हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को राहगीर ने घटनास्थल पर सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। राहगीर काफी देर तक सीपीआर देता रहा। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल भेज दिया गया।

पहले देखिए हादसे के 5 PHOTOS…

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बस के आगे के हिस्से में फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बस के आगे के हिस्से में फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।
हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्लीपर बस के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
स्लीपर बस के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
लोगों ने स्कॉर्पियो के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
लोगों ने स्कॉर्पियो के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देकर घायलों की जान बचाने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देकर घायलों की जान बचाने की कोशिश की।

3 घायलों को नागौर से जोधपुर किया रेफर सुरपालिया थाना ASI गुमाना राम ने बताया- नागौर के JLN हॉस्पिटल से अशोक, विनोद और जरसा राम को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

बस के आगे के हिस्से में फंसी स्कॉर्पियो जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली से जोधपुर की तरफ जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो बाड़मेर से लाडनूं (नागौर) की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से में स्कॉर्पियो फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।

स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। सभी बाड़मेर के निंबल कोट गांव से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में चुतराराम, टीकुराम, बीजाराम की मौत हो गई। वहीं अशोक पुत्र किशना राम, राहु राम पुत्र कानाराम, विनोद पुत्र मांगीलाल, जरसा राम पुत्र बीजा राम, विशनाराम पुत्र नोखा राम घायल हो गए।

दरवाजे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

6 घायलों को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई। 3 घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। शवों को डेह (जायल, नागौर) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय