Poola Jada
Home » राजस्थान » नागौर मंडी में किसानों से अवैध-वसूली करने वाला दलाल पकड़ा:पुलिस ने घेरा बनाकर कार्रवाई की, 25 लाख कैश बरामद

नागौर मंडी में किसानों से अवैध-वसूली करने वाला दलाल पकड़ा:पुलिस ने घेरा बनाकर कार्रवाई की, 25 लाख कैश बरामद

नागौर कृषि उपज मंडी में मूंग और मूंगफली की तुलाई के नाम पर ठेकेदार और दलालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही थी। फसल बेचने आने वाले किसानों से प्रति क्विंटल 300 रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी।

शिकायत पर पुलिस मंडी पहुंची और घेराबंदी कर एक दलाल को हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अपनी पिकअप गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

दरअसल, मंडी में लंबे समय से किसानों से अवैध वसूली की जा रही थी, जो किसान रकम देने से इनकार करते, उन्हें तुलाई के लिए हफ्तों तक इंतजार करवाया जाता और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। हिरासत में लिए गए दलाल के पास से कुल 25 लाख 300 रुपए की राशि जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से दलाल की गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम गोविंद भींचर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया और कोतवाली थानाधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मंडी पहुंचे।

पुलिस ने घेरा बनाकर जोगाराम जाट निवासी जसनगर को हिरासत में लिया है। सूचना पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण सांखला मौके पर पहुंचे और दलाल के पकड़े जाते ही बड़ी संख्या में पीड़ित किसान वहां जमा हो गए और आक्रोश जताया।

​नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीनें ​पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दलाल की तलाशी ली गई। उसके पास से नोटों के बंडल बरामद हुए। कैश को देखते हुए दो नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। काउंटिंग के बाद आरोपी के पास से कुल 25 लाख 300 रुपए की राशि जब्त की गई है।

पुलिस ने बरामद रकम को कब्जे में लेकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि यह पैसा किन-किन लोगों में बांटा जाना था।

​अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका ​मौके पर मौजूद लोगों ने कोआपरेटिव सोसाइटी और मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई।

फिलहाल जिले के कोआपरेटिव विभाग के इंस्पेक्टर की ओर से कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मामले में कितने दलाल और अधिकारी शामिल हैं। इस बीच प्रशासन ने किसानों को पारदर्शी तुलाई का भरोसा दिलाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय