Home » राजस्थान » पायलट बने केरल चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर:केजे जॉर्ज, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी को भी जिम्मा मिला

पायलट बने केरल चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर:केजे जॉर्ज, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी को भी जिम्मा मिला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पार्टी ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पायलट के साथ केजे जॉर्ज, कन्हैया कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी को भी सीनियर ऑब्जर्वर का जिम्मा दिया है। पायलट सहित चारों नेता केरल विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण से लेकर चुनाव अभियान और चुनाव मैनेजमेंट पर निगाह रखेंगे।

कांग्रेस ने केरल, असम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए नेताओं को सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के नेताओं में केवल पायलट को यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनावों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था। दक्षिणी राज्यों में होने वाले चुनावों में सचिन पायलट को पहले भी कांग्रेस स्टार प्रचारक और दूसरी जिम्मेदारियां देती रही है।

केरल, असम कांग्रेस के लिए अहम राज्य, यहां कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में तीन में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। केरल, असम औ पुद्दुचेरी में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है।

केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। यहां वामपंथी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन के बीच चुनावों में मुख्य मुकाबला होता रहता है। इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला है। असम में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला होना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय