Home » राजस्थान » SP के बंगले के बाहर से युवती किडनैप:स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने खींचकर गाड़ी में डाला; पुलिस ने रोका तो कुचलने की कोशिश की

SP के बंगले के बाहर से युवती किडनैप:स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने खींचकर गाड़ी में डाला; पुलिस ने रोका तो कुचलने की कोशिश की

भीलवाड़ा में एसपी के बंगले के सामने से दिनदहाड़े युवती का किडनैप हो गया। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उनको कुचलने का प्रयास किया।

ससुराल पक्ष आरोप कि स्कॉर्पियो में युवती के पीहर पक्ष के लोग थे। उनका दावा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इससे नाराज थे। घटना कलेक्ट्रेट परिसर के पास एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूरी पर बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने पीहर पक्ष से खुद की जान को खतरा बताया था। इसका शपथ पत्र लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी। लौटते समय बीच सड़क पर ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।

पहले देखिए- घटनाक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें

एसपी के बंगले के बाहर स्कॉर्पियो को पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की।
एसपी के बंगले के बाहर स्कॉर्पियो को पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की।
स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की।
स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की।

पीहर पक्ष से मिल रही थी धमकियां युवती के ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती को पीहर पक्ष से जान का खतरा था। इसी कारण वह उनसे दूर रह रही थी। कई बार पीहर पक्ष की ओर धमकी दी गई थी। ऐसे में युवती अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस आई थी।

शपथ पत्र देकर वह लौट रही थी। इसी दौरान एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूर स्थित एसपी के बंगले के बाहर एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी में बैठे लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और फरार हो गए।

पुलिस जवान ने रोका, लेकिन नहीं रुकी स्कॉर्पियो मौके पर मौजूद विशेष शाखा (DSB) के ASI प्रताप सिंह ने चलती गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन किडनैपर्स ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान प्रताप सिंह का मोबाइल पर सड़क पर गिरकर टूट गया और वे बाल- बाल बचे।

दो वकीलों ने भी स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और भगाते हुए ले गए। तेज रफ्तार गाड़ी ने रास्ते में एक बाइक सवार को भी कुचलने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चार घंटे में गाड़ी जब्त, लड़की और बदमाशों को डिटेन एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया- वारदात के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई थी। ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। लड़की को डिटेन कर लिया है, साथ ही कुछ बदमाशों को भी पकड़ा है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय