Home » राजस्थान » पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की पत्नी का निधन:कुछ दिनों से थीं अस्वस्थ; सिवांची गेट मोक्ष धाम पर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की पत्नी का निधन:कुछ दिनों से थीं अस्वस्थ; सिवांची गेट मोक्ष धाम पर होगा अंतिम संस्कार

जोधपुर के पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम ओझा की पत्नी शांतिदेवी ओझा का गुरुवार (8 जनवरी) को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थीं। उनके परिवार में पति घनश्याम ओझा, बेटे रामप्रसाद, रामकिशोर, कैलाश, राकेश, राजेश, रामदेव और बेटी संगीता है।

शाम 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

स्वर्गीय शांति देवी की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास स्थान ‘रामायण’, 12, पाल लिंक रोड से रवाना होगी। यहां से शवयात्रा सिवांची गेट स्थित मुक्तिधाम ले जायी जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष हैं ओझा

घनश्याम ओझा जोधपुर नगर निगम के महापौर (2014-2019) रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी पत्नी के निधन पर शहर के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय