Home » राजस्थान » श्रीमाधोपुर में पारा 4.5 डिग्री पहुंचा:शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, 11 जनवरी तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं

श्रीमाधोपुर में पारा 4.5 डिग्री पहुंचा:शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, 11 जनवरी तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं

श्रीमाधोपुर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद सीकर जिले में पिछले पांच दिनों से शीतलहर चल रही है। बुधवार को श्रीमाधोपुर शहर में घना कोहरा छाया रहा था, लेकिन गुरुवार को कोहरे का असर कुछ कम देखा गया। सुबह हल्की धूप निकली, फिर भी ठंडी हवाओं के कारण तेज सर्दी बनी रही।

पेड़ों पर जमी ओस की बूंदें।
पेड़ों पर जमी ओस की बूंदें।

शहर के आसपास के खेतों में पेड़ों की टहनियों पर ओस की बूंदें जम गई हैं। इस कड़ाके की ठंड से फसलों को बचाने के लिए किसान तिरपाल और मोल्ड स्टिक कवर का उपयोग कर रहे हैं।

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। 11 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने