Poola Jada
Home » राजस्थान » रिफाइंड तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर से पकड़ा:भीलवाड़ा ले जा रहे टैंकर को खुर्द-बुर्द कर फरार हो गया था ड्राइवर

रिफाइंड तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर से पकड़ा:भीलवाड़ा ले जा रहे टैंकर को खुर्द-बुर्द कर फरार हो गया था ड्राइवर

किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने रिफाइंड तेल की चोरी और खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपत लाल पिछले करीब 15 माह से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित और लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत किशनगढ़ शहर थाना पुलिस को यह सफलता मिली।

थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र निवासी दिनेश पुंजिया ने किशनगढ़ शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिनेश पुंजिया घी और रिफाइंड तेल का व्यवसाय करते हैं।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को उनके टैंकर में रिफाइंड तेल भरकर भीलवाड़ा के लिए रवाना किया गया था। टैंकर का चालक बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र स्थित अटाला निवासी भूपतलाल (32) पुत्र हीराराम था।

दो दिन बाद, 29 अक्टूबर 2024 को, आरोपी चालक ने टैंकर को रास्ते में एक सुनसान जगह पर ले जाकर तेल खुर्द-बुर्द कर दिया। बाद में टैंकर NH-48 पर खाजौना मोड़ के पास खाली हालत में लावारिस खड़ा मिला था। चालक भूपतलाल झूठी सूचना देकर फरार हो गया था।

इस घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी भूपतलाल तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ रहा था। आखिरकार, पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे रिफाइंड तेल खुर्द-बुर्द करने, तेल की बिक्री, रकम के उपयोग और इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में किशनगढ़ शहर थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय