Home » राजस्थान » 6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड:बिलख-बिलख कर रोने लगे पिता; बोले- सोने की अंगूठी के लिए सास-ननद ने किया टॉर्चर

6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड:बिलख-बिलख कर रोने लगे पिता; बोले- सोने की अंगूठी के लिए सास-ननद ने किया टॉर्चर

अलवर में 6 महीने की गर्भवती महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पीहर पक्ष ने सोने की अंगूठी और अन्य दहेज न देने पर सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 2 दिन बाद उसका कोई पेपर भी था। मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव का है।

डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया- गायत्री उर्फ मंजू का पीहर (21) की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी। महिला का पति गौरव अलवर शहर में आयशर फैक्ट्री में नौकरी करता है।

मजदूरी छोड़ अस्पताल पहुंचे पिता, मिली बेटी की लाश गायत्री के पिता संतोष ने बताया- बुधवार शाम करीब 4 बजे मेरे समधी का फोन आया और मुझे अस्पताल आने के लिए कहा। मैं मजदूरी छोड़कर अस्पताल पहुंचा, तो वहां मेरी बेटी का शव मिला। मेरी बेटी 6 महीने की गर्भवती थी।

संतोष ने बताया- मेरी बेटी की सास और ननद हमेशा दहेज को लेकर उसे ताना मारती थी। सास अक्सर सोने की अंगूठी नहीं देने की बात कहती थी। संतोष ने आगे बताया- बेटी की मंगलवार सुबह ही अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था।

परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

खुश रहेगी सोचकर की थी बेटी की शादी संतोष ने बताया- बेटी की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। गौरव घर का इकलौता बेटा था, इसलिए मुझे लगा था कि बेटी खुश रहेगी। लेकिन बेटी को उसकी सास और ननद ने प्रताड़ित करके मार दिया। अब जब बेटी ही नहीं रही, तो उन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है।

2 दिन पहले खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद गायत्री के पिता ने बताया- 2 दिन पहले तिल कूटनी चौथ का व्रत था, जो गायत्री ने भी रखा था। उस दिन परिवार में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गायत्री ने इस बारे में अपने मुझे और अपनी मां को बताया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय