उदयपुर में मंगलवार रात घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश ने 24 से ज्यादा वाहनों के शीशे फोड़े थे।
पुलिस आज आरोपी को घटना स्थल पर लेकर गई थी। इस दौरान वो लोगों के सामने बोला कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’। आरोपी टूटे हाथ-पैरों से बैसाखी के सहारे चल रहा था।

पुलिस से बचने लगा दी थी छलांग आरोपी नवाज पुत्र जावेद खान उर्फ लाला (19) निवासी दीवानशाह कॉलोनी ने सूरजपोल थाना क्षेत्र में विशाल मेगामार्ट के पीछे तोड़फोड़ की थी।
घटना में शामिल 2 नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। घटना के बाद तीनों के माछला मगरा की पहाड़ी में छिपे होने की सूचना मिली थी।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस से बचने के प्रयास में तीनों ने पहाड़ी के दूसरी तरफ भागने की कोशिश की। तभी आरोपी नवाज छलांग लगाते वक्त गिर गया, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ टूट गए।
आरोपी ने कॉलोनी में घरों के बाहर खड़े करीब 25 से ज्यादा वाहनों को निशाना बनाया था। उनके शीशे तोड़ दिए थे। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर हैरान रह गए थे।
घटना स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस जब आरोपी को लेकर पहुंची तो लोगों ने पूछा कि तेरी हमसे क्या खुन्नस थी, जो वाहनों में तोड़फोड़ की।
इस पर वह गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने कहां और कौनसे वाहनों में तोड़फोड़ की थी।






