Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार:पिकअप से 750 ग्राम अवैध अफीम जब्त, नाकाबंदी में पकड़ा

चित्तौड़गढ़ में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार:पिकअप से 750 ग्राम अवैध अफीम जब्त, नाकाबंदी में पकड़ा

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पारसोली थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 750 ग्राम अवैध अफीम जब्त की। यह कार्रवाई 7 जनवरी 2026 की रात को की गई।

उदयपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक गौरव श्रीवास्तव और चित्तौड़गढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए ग्रुप का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह और पुलिस उपाधीक्षक बेगूं अंजली सिंह के मार्गदर्शन में पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पारसोली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 (कोटा-चित्तौड़ लेन) पर मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बिछौर की तरफ से आ रही एक पिकअप को रोका गया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम नाराणराम 38 वर्ष, निवासी बाड़मेर) और उसके साथी ने बंशीलाल (45 वर्ष, निवासी नीमच, मध्य प्रदेश) बताया।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत पिकअप की तलाशी लेने पर उसके ग्लोब बॉक्स में एक प्लास्टिक की थैली में कुल 750 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने नारायणराम और बंशीलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध अफीम और पिकअप को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच थाना जावदा के पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय