Home » राजस्थान » राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन—2026 मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास के आतिथ्य में होगा समापन सत्र

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन—2026 मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास के आतिथ्य में होगा समापन सत्र

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का समापन शुक्रवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में शाम 5 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी के मुख्य ऑडिटोरियम में होगा, समापन सत्र की अध्यक्षता महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा करेंगे।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं आरपीए निदेशक संजीव कुमार नार्जरी ने बताया कि ‘विकसित भारत में पुलिसिंग’ विषय पर राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन के समापन सत्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण के तहत विभिन्न विषयों पर हुए वक्तव्यों पर मंथन होगा तथा चर्चा की जाएगी। इस सत्र में समस्त आईजी, डीआईजी, समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक और जयपुर मुख्यालय पर मौजूद समस्त आईपीएस और आरपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास