Home » राजस्थान » अवैध मादक पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ थाना रामगंज जयपुर उतर की प्रभावी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ थाना रामगंज जयपुर उतर की प्रभावी कार्यवाही

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि जयपुर शहर में नशे का शिकार हो रहे युवा व शहर में पैर पसार रहे नशे के विरूध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय सचिन मित्तल आईपीएस द्वारा जयपुर शहर में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूध प्रभावी कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु समस्त थानाधिकारीगण जयपुर उतर को निर्देशित किया गया था। अभियान के तहत नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव आदित्य पुनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में एवं सुभाष चन्द यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना रामगंज से टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा इलाका थाना में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी व आसूचना संकलन करते हुये दिनांक 07.01.2026 दौराने गस्त पहाडिया चौक फूलचन्द जी की बगीची दिल्ली बाईपास रोड जहां को मुल्जिम धनराज मालपानी से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जप्त कर मुल्जिम को धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम से अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्राप्ती खोत के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

गठित टीमः
सुभाष चन्द्र यादव पु. नि. थानाधिकारी रामगंज, रेखा उनि, कृष्णकुमार हैड कानि., रामलाल कानि. 6441,सत्यवान कानि. 7077

नाम पता
मुल्जिम धनराज मालपानी पुत्र रामअवतार जाति माहेश्वरी उम्र 40 साल निवासी गांव बडा बाजार पचपीरों का मोहल्ला सांभरलेक पुलिस थाना सांभरलेक जिला जयपुर ग्रामीण हाल
निवासी-181 दिल्ली बाईपास मण्डी खटीकान चारदरवाजा बाहर पुलिस थाना रामगंज जयपुर

विशेष भूमिकाः
सम्पूर्ण कार्यवाही में कृष्णकुमार हैड कानि. 1312 व रामलाल कानि. 6441 की विशेष भूमिका रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय