Home » राजस्थान » चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से रेप:आरोपी ने धमकी देते हुए कहा-किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से रेप:आरोपी ने धमकी देते हुए कहा-किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा

अजमेर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई, और फिर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाए।

पीड़िता ने बताया कि वह एक फार्म पर अपनी मां के साथ काम करती है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर में जब वह फार्म पर काम करने गई थी, तो आरोपी ने उसे चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया। उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास