Home » राजस्थान » भरतपुर नगर निगम ने गोवर्धन गेट पर दुकानों को तोड़ा:सड़क की 80 फीट चौड़ाई होगी, मछली चौराहे से हटाया अतिक्रमण

भरतपुर नगर निगम ने गोवर्धन गेट पर दुकानों को तोड़ा:सड़क की 80 फीट चौड़ाई होगी, मछली चौराहे से हटाया अतिक्रमण

भरतपुर नगर निगम ने आज गोवर्धन से निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा। सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने पहले ही निर्माण तोड़ दिए थे। कुछ दुकानें और चबूतरे रह गए थे। जिन्हें आज तोड़ा गया। अब रेड क्रॉस सर्किल पर जाने वाली रोड़ 80 फुट चौड़ी हो जाएगी।

कुछ दुकानें और चबूतरे रह गए थे

नगर निगम के सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोवर्धन गेट तक रोड़ चौड़ीकरण का पहले से ही प्रस्ताव था। गोवर्धन गेट तक अतिक्रमण को पहले से हटा दिया गया था। कुछ दुकान और कुछ चबूतरे बीच में रह गए थे। कुछ लोगों ने खुद हटाने के लिए समय मांगा था। रेड क्रॉस सर्किल की तरफ लोगों ने खुद से निर्माण को तोड़ लिया था।

सड़क पर बने चबूतरों को भी हटाया गया।
सड़क पर बने चबूतरों को भी हटाया गया।

80 फुट चौड़ा होगा रोड़

मछली मोहल्ले की तरफ कुछ दुकानें रह गई थी। दुकानों के बगल में एक बिल्डिंग भी हटाई जाएगी लेकिन, बिल्डिंग मालिक को जमीन के बदले जमीन देकर हटाया जाएगा। यह रोड़ 80 फुट चौड़ा किया जाएगा। यह जो दुकानें तोड़ी गई हैं उनके मालिक का नाम जगदीश है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय