Home » राजस्थान » भीलवाड़ा ‘गिवअप’ अभियान में अव्वल:अब तक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों गिव अप किया, करीब ढाई लाख वंचित योजना में जुड़े

भीलवाड़ा ‘गिवअप’ अभियान में अव्वल:अब तक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों गिव अप किया, करीब ढाई लाख वंचित योजना में जुड़े

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शुरू ‘गिव अप अभियान’ में अभी तक भीलवाड़ा जिला अव्वल है। जिले ने इस अभियान में अब तक 2 लाख 37 हजार 926 लोगों से ‘गिव अप’ करवाया है। ईकेवाईसी के माध्यम से 76153 लोग भी एनएफएसए योजना से हटे हैं। इस प्रकार कुल 3 लाख 14 हजार 079 अपात्र लोगों को एनएफएसए योजना से हटाया गया।

इन अपात्र लोगों के हटने से 2,55,317 पात्र, लेकिन वंचित लोगों को एनएफएसए योजना में जोड़ने में जिले को सफलता मिली है। एक ओर जहां एनएफएसए योजना से हटाये लोगों पर वहन होने वाली खाद्य, गैस, बीमा, चिकित्सा सब्सिडी से बचत होगी, वहीं दूसरी ओर नए एनएफएसए लाभार्थियों को इन चार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

गिवअप अभियान से समाज में जागृति

जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ‘गिव अप’ योजना के तहत चार पहिया वाहन मालिकों, सरकारी कार्मिकों, आयकर दाताओं और एक लाख अधिक वार्षिक आय वाले लोगों ने एनएफएसए लाभ का त्याग कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। ‘गिवअप’ अभियान ने समाज में जागृति पैदा की है और लोग भारी संख्या में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ‘गिव अप’ कर रहे हैं।

अभियान में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण

मिश्र ने कहा कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सोशल, प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खाद्य विभाग के कार्मिकों एवं उचित मूल्य दुकानदारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभाग ने एम.एस.पी. पर 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले लाभार्थी परिवारों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनकी जांच की जा रही है।

28 फरवरी लास्ट डेट

वर्तमान में यह योजना 28 फरवरी 2026 तक के लिए है। 28 फरवरी 2026 तक स्वेच्छा से गिव अप नहीं करने वाले अपात्र लाभार्थियों से 01 मार्च 2026 से 30 रुपए 57 पैसे प्रति किलोग्राम गेहूं की दर से खाद्यान्न वसूली की जायेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने