Home » राजस्थान » कोटा में चलते-चलते आई कॉन्ट्रेक्टर को मौत, VIDEO:छत पर घूमते समय अचानक गिरे, फिर नहीं उठे, परिजन बोले कोई बीमारी नहीं थी

कोटा में चलते-चलते आई कॉन्ट्रेक्टर को मौत, VIDEO:छत पर घूमते समय अचानक गिरे, फिर नहीं उठे, परिजन बोले कोई बीमारी नहीं थी

कोटा में 37 साल के कॉन्ट्रेक्टर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह घर की छत पर टहल रहे थे। महज 5 सेकेंड में ही वह गश खाकर गिर गए। परिजन उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कॉन्ट्रेक्टर श्याम बिहारी सुमन अपनी छत पर टहलते दिख रहे हैं। कुछ ही देर बाद अचानक नीचे गिर गए। घटना गुरुवार शाम 6 बजे हरिओम नगर, बालाजी हॉस्पिटल के पीछे की है।

परिवार का कहना है कि सर्दी के कारण साइलेंट अटैक आया होगा। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS..

कॉन्ट्रेक्टर अपने मकान की छत पर शाम को किसी काम से गए थे। अचानक लड़खड़ाकर गिर गए।
कॉन्ट्रेक्टर अपने मकान की छत पर शाम को किसी काम से गए थे। अचानक लड़खड़ाकर गिर गए।
गिरने के बाद काफी देर तक छत पर ही पड़े रहे। आसपास कोई मौजूद नहीं था।
गिरने के बाद काफी देर तक छत पर ही पड़े रहे। आसपास कोई मौजूद नहीं था।

छत पर चलते-चलते अचानक गिरे हरिओम नगर निवासी श्याम बिहारी सुमन (37) आरसीसी का ठेका लेकर काम करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और 6 माह का एक बेटा है। भतीजे सावन ने बताया कि उनके चाचा श्याम बिहारी छह भाई हैं, जिनमें से पांच भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है।

8 जनवरी को श्याम बिहारी काम से घर लौटे थे। शाम करीब 6 बजे शॉल ओढ़कर पहली मंजिल पर किसी काम से गए थे। छत पर चलते-चलते अचानक गिर गए। उस समय किसी को भी इस घटना का पता नहीं चला।

कॉन्ट्रेक्टर की तीन बेटियां और एक छह महीने का बेटा है।
कॉन्ट्रेक्टर की तीन बेटियां और एक छह महीने का बेटा है।

छत पर कोई गिरा हुआ दिखा सावन ने बताया कि पहली मंजिल पर उनके बड़े भाई महेंद्र रहते हैं। उनसे मिलने कोई आया हुआ था। छत पर किसी को पड़ा हुआ देखकर महेंद्र को बताया। तब जाकर घटना का पता चला। परिजन श्याम बिहारी को उठाकर तुरंत हॉस्पिटल ले गए।

श्याम बिहारी को पहले कोई बीमारी नहीं थी सावन ने बताया कि हॉस्पिटल जाते ही डॉक्टर ने ईसीजी करवाई और उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम बिहारी को पहले कोई बीमारी नहीं थी। संभवतया सर्दी के कारण उनकी साइलेंट अटैक से मौत हुई है। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह मात्र 5 सेकेंड में ही चलते-चलते मुंह के बल गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सर्दी के कारण हार्ट अटैक आया हो महावीर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल शाबिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे श्याम बिहारी छत पर जा रहे थे, तभी चलते-चलते गिर गए। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लाए थे, जहां उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि श्याम बिहारी शॉल ओढ़कर गए थे। हो सकता है कि सर्दी के कारण हार्ट अटैक आया हो। असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय