Home » राजस्थान » मंगलसूत्र चोरी करने वाली ‘शिकारी गैंग’ का पर्दाफाश:ई-रिक्शा में बातों में उलझाकर चोरी को देते थे अंजाम; गलतागेट थाना पुलिस ने महिला चोर को पकड़ा

मंगलसूत्र चोरी करने वाली ‘शिकारी गैंग’ का पर्दाफाश:ई-रिक्शा में बातों में उलझाकर चोरी को देते थे अंजाम; गलतागेट थाना पुलिस ने महिला चोर को पकड़ा

जयपुर नॉर्थ जिले के पुलिस थाना गलतागेट ने चोरी की बढ़ती वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में सवार महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर शिकारी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

ई-रिक्शा में बातों में उलझाकर की गई चोरी

पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी को पीड़ित गुड्डू कंवर (26 वर्ष) पत्नी करण सिंह, निवासी जवाहर नगर कच्ची बस्ती, जयपुर ने थाना गलतागेट में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी सास के साथ गलतागेट चौराहा मंदिर के पास से बैटरी ई-रिक्शा (RJ14EQ4429) में बैठी थीं।

ई-रिक्शा में उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी सवार हुईं, जिनमें दो महिलाएं साड़ी पहने थीं और एक 15–16 वर्षीय लड़की सलवार-सूट में थी। यह महिलाएं दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच गलतागेट से ई-रिक्शा में बैठीं।

जब ई-रिक्शा खोले के हनुमानजी मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीड़ित को गले में पहने मंगलसूत्र के मोती गिरते हुए महसूस हुए। उस समय एक लड़की सामने की सीट पर बैठी थी। जैसे ही पीड़ित को मंगलसूत्र कटने का अहसास हुआ, आरोपी महिलाएं घबराकर जल्दी उतरने लगीं और मौके से फरार हो गईं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मंगलसूत्र बेहद मजबूत धागे का था। इस पर थाना गलतागेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

12 घंटे में खुलासा, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

मामले गंभीरता को देखते हुए थाना गलतागेट के थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिकारी गैंग का पर्दाफाश किया।

ऐसे देती थी वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि शिकारी गैंग ई-रिक्शा में उन महिलाओं के पास बैठती थी जिनकी गोद में छोटा बच्चा होता था। आरोपी महिलाएं पीड़िता को बातों में उलझाकर ध्यान भटकाती थीं और इसी दौरान गले में पहने आभूषण, विशेषकर मंगलसूत्र, चोरी कर लेती थीं।

शिवानी शिकारी गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाली महिला आरोपी शिवानी शिकारी (19 साल) पुत्री राजू शिकारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने जैसी धातु का चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की मौसी शीला, जो वारदात के समय साथ थी, फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अन्य वारदातों में भी आरोपी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय