Home » राजस्थान » रायसर पुलिस ने 20 वाहन चालकों के चालान काटे:हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाने पर हुई कार्रवाई, ट्रैफिक नियम भी बताए

रायसर पुलिस ने 20 वाहन चालकों के चालान काटे:हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाने पर हुई कार्रवाई, ट्रैफिक नियम भी बताए

रायसर थाना पुलिस ने शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 20 वाहनों के चालान काटे।

यह कार्रवाई जमवारामगढ़-रायसर रोड पर की गई। हेड कॉन्स्टेबल लखन कुमार ने बताया कि 18 चालान बिना हेलमेट के और 2 चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों के खिलाफ किए गए।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देश पर थानाधिकारी हेमराज गुर्जर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायसर थाना पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को नंबर प्लेट सही रखने, हेलमेट पहनकर चलने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत भी दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में