Poola Jada
Home » राजस्थान » महिला से सीनियर ने किया रेप, 2 बार अबॉर्शन करवाया:फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो थप्पड़ मारा, कान का पर्दा फट गया था

महिला से सीनियर ने किया रेप, 2 बार अबॉर्शन करवाया:फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो थप्पड़ मारा, कान का पर्दा फट गया था

अजमेर में महिला के साथ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सीनियर ने कई बार जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया और दो बार गर्भपात भी करवाया। जब उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजमेर में एक महिला से रेप और जबरन अबॉर्शन का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सीनियर ने कई बार उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर रेप किया और दो बार अबॉर्शन भी करवाया। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके कान का पर्दा तक फट गया।

आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता रहा। जिससे परेशान होकर पीड़िता एसपी के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर अजमेर एसपी के निर्देश से दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्वॉइंट्स में जानिए पूरा घटनाक्रम

दरगाह थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि वह जुलाई 2024 से अपने सीनियर के पास जूनियर के रूप में कार्य कर रही थी। कुछ महीनों सीनियर का उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव आता गया। उसके मोबाइल पर अभद्र और अश्लील मैसेज सीनियर की ओर से भेजे गए। रिप्लाई नहीं देने पर उसे किसी के पास काम नहीं करने देने की धमकी तक दी गई।

  • क्लाइंट से मिलवाने का झांसा देकर ले गया होटल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद उसे दफ्तर ले जाने के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। विरोध करने पर धमकी तक दी गई। एक दिन उसे महिला क्लाइंट से मिलने के लिए बोलकर दरगाह एरिया के होटल में ले गया। होटल में ले जाकर उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया गया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए।

बाद में उन्हें वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी सीनियर की ओर से उसे बच्चा गिराने की बोलकर शादी करने का आश्वासन दिया गया। अक्टूबर 2024 में उसे एक पंडित के घर ले जाकर उसके साथ मंगलसूत्र पहना कर शादी भी की गई।

  • शराब पिलाकर रेप किया, मारपीट का भी आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी उसे अजमेर के होटल में वापस ले गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती शराब पिलाकर रेप किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में जब उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो उसे थप्पड़ मारा गया, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। एक दिन आरोपी उसके घर आ गया और पति के घर पर नहीं होने पर आरोपी ने उसकी बेटी के कान पर भी थप्पड़ मार दिया। बाद में उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की गई।

  • पति से संबंध नहीं बनाने के लिए दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की ओर से लगातार रेप करने से वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन दूसरी बार उसने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने बच्चा गिराने के लिए उसे वापस शादी का झांसा दिया और पति को तलाक देकर समाज में पत्नी का दर्जा देने के लिए विश्वास दिलाया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सीनियर की ओर से उसके साथ कई बार मारपीट तक की गई। इतना ही नहीं गुस्से में उसका गला दबाने की भी कोशिश की गई। पति के साथ संबंध नहीं बनाने के लिए बेटी और उसे अपहरण कर जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए भी हड़प लिए।

  • धमकी देकर पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवाई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह दिसंबर 2025 में अपने पति के साथ घूमने के लिए बाहर गई थी। इसके बावजूद आरोपी सीनियर पीछे-पीछे उसके पास पहुंच गया। ब्लैकमेल कर फ्लाइट का टिकट भी उसी से करवाया। वहां आकर भी उसके और उसके पति के बीच झगड़ा करवा दिया। धमकी देकर पति और बेटी को वहां से भेज दिया। बाद में वही के होटल में वापस उसके साथ रेप किया गया।

  • पीड़िता ने अपने पिता-पति को बताया पूरा घटनाक्रम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में वापस घर पहुंची और अपने पिता और पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बाद वह अपने परिवार सहित आरोपी के परिवार के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी गई। लेकिन आरोपी के परिवार की ओर से उसे धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। उसके जेवरात भी हड़प लिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सीनियर उसे डरा धमका कर थाने में ले गया और पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई।

  • आरोपी मोबाइल बंद कर पत्नी के साथ फरार

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी को थाने में शिकायत देने की बात कही तो आरोपी पत्नी के साथ फरार हो गया है। अभी आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत अजमेर एसपी को दी गई। एसपी के निर्देश पर दरगाह थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय