Home » राजस्थान » टिकड़ में किसान की मौत:खेत पर काम करते समय तबीयत बिगड़ी, देवली अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

टिकड़ में किसान की मौत:खेत पर काम करते समय तबीयत बिगड़ी, देवली अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद देवली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र श्योजी राम मीणा निवासी टिकड़ के रूप में हुई है।

मृतक के मामा के लड़के बहादुर सिंह पुत्र दयालसिंह मीणा निवासी लुहारी (जो वर्तमान में टिकड़ में रहते हैं) ने इस संबंध में हनुमान नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे तुरंत राजकीय अस्पताल देवली ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अजमेर में अरावली बचाने सड़कों पर उतरे स्कूल-कॉलेजों के स्टूडेंट्स:हाथों में तख्तियां लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

अरावली को बचाने के लिए अजमेर में प्रोटेस्ट जारी है। मंगलवार को 12 से ज्यादा स्कूलों और कॉलेज के स्टूडेंट्स