Home » राजस्थान » जमीन के किराए के लिए लाठी-भाटा जंग;VIDEO:महिलाओं समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल, गाड़ियों के शीशे तोड़े

जमीन के किराए के लिए लाठी-भाटा जंग;VIDEO:महिलाओं समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल, गाड़ियों के शीशे तोड़े

एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की जमीन के किराए को लेकर शुक्रवार शाम को दो पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट, अफरा-तफरी और तोड़फोड़ की स्थिति बन गई।

घटना में दोनों पक्षों के चार से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी हैं।

एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया।
एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया।

जमकर मारपीट, बोलेरो में तोड़फोड़

मामला जहाजपुर थाना क्षेत्र के बोरानी के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के किराए को लेकर हुई मारपीट से जुड़ा है। एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट में बताया कि बोरानी क्षेत्र में पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा था।

इसी जमीन के किराए को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ गया और लाठियों से मारपीट की गई, जिसमें शोराज सिंह मीणा, उनके पुत्र अशोक सिंह मीणा सहित अन्य लोग घायल हो गए।

बीच-बचाव करने आए मजदूरों के साथ भी हाथापाई हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बोलेरो पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया गया।

आपस में जमकर पत्थर फेंके गए।
आपस में जमकर पत्थर फेंके गए।

50-60 लोगों ने सरिए और पाइप से हमला किया

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बोरानी स्थित इस जमीन पर शुक्रवार को पपराला निवासी शोराज मीणा, अशोक मीणा, पप्पू मीणा और मनीष मीणा 50–60 लोगों के साथ गाड़ियों में सवार होकर जबरन निर्माण सामग्री (सरिया व पाइप) लेकर पहुंचे।आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र गालियां निकाली गईं और हमला किया गया, जिसमें दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया, साथ ही घायलों को अस्पताल में इलाज करवाया।

मौके पर खड़ी बोलेरो का शीशा टूट गया।
मौके पर खड़ी बोलेरो का शीशा टूट गया।

किराए को लेकर हुआ विवाद- दोनों पक्षों ने दी रिपोर्ट

थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया- बोरानी क्षेत्र की शामलाती (सामूहिक) जमीन पेट्रोल पंप खोलने के लिए किराए पर दी गई थी। किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अजमेर में अरावली बचाने सड़कों पर उतरे स्कूल-कॉलेजों के स्टूडेंट्स:हाथों में तख्तियां लेकर निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

अरावली को बचाने के लिए अजमेर में प्रोटेस्ट जारी है। मंगलवार को 12 से ज्यादा स्कूलों और कॉलेज के स्टूडेंट्स