Home » राजस्थान » ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार:बासनी पुलिस ने की कार्रवाई, 300 ग्राम अफीम का दूध जब्त

ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार:बासनी पुलिस ने की कार्रवाई, 300 ग्राम अफीम का दूध जब्त

कमिश्नरेट में लगातार फैल रहे नशे के जाल को खत्म करने और युवाओं को नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बासनी थाना पुलिस ने 300 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया। यह कार्रवाई डंपिंग स्टेशन गली नंबर 8 क्षेत्र में की गई।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भैराराम पुत्र सूरजाराम विश्नोई के रूप में हुई है। आरोपी गोदारा की ढाणी डोली कल्ला थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी से बरामद अफीम के दूध को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज