Home » राजस्थान » तस्करों ने ड्रग तस्करी का अपनाया नया तरीका, अब हरी मिर्ची में हो रही ड्रग्स की तस्करी

तस्करों ने ड्रग तस्करी का अपनाया नया तरीका, अब हरी मिर्ची में हो रही ड्रग्स की तस्करी

जोधपुरः तस्करों ने ड्रग तस्करी का नया तरीका अपनाया है. अब हरी मिर्ची में ड्रग्स की तस्करी हो रही है. हरी मिर्ची काट कर उस में MD और स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया भरकर दूसरे राज्यों में भेजने की बात सामने आ रही है. निजी बसों में पार्सल के नाम पर MD ड्रग्स और स्मैक भेजी जा रही.

जोधपुर से हैदराबाद जाने वाली बस में खुलासा हुआ है. बस चालक को संदिग्ध लगने पर पार्सल खोला गया. पार्सल खोलने पर हरी मिर्ची के अंदर सिल्वर फॉइल में पुड़िया थी. चालक द्वारा पुलिस को सूचना देते ही अज्ञात व्यक्ति पार्सल लेकर फरार हुआ. मथानिया सोयला की हरी मिर्ची का उपयोग लेने की बात सामने आ रही है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)