Home » राजस्थान » सोने-चांदी के भावों में गिरावट जारी, 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 1,50,000 रु. प्रति दस ग्राम

सोने-चांदी के भावों में गिरावट जारी, 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 1,50,000 रु. प्रति दस ग्राम

जयपुर : सोने-चांदी के भावों में गिरावट जारी है. अल्पावधि निवेशकों और सटोरियों में भगदड़ मची हुई है. सोमवार को भी सोने व चांदी के भावों में गिरावट आई है. जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी अधिकारिक भावों में भी मंदी जारी है. जयपुर में सोमवार को 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव 1,50,000 रु. प्रति दस ग्राम है.

22 कैरेट जेवराती सोने का आज का भाव 1,40,000 रु. प्रति दस ग्राम है. सोमवार को हाजिर में चांदी 2,41,000 रु. प्रति किलो बोली जा रही है. शनिवार के भावों की तुलना में सोमवार को भी खासी गिरावट रही है. शनिवार को हाजिर में सोना-जेवराती-चांदी के भाव क्रमश: 1,64,500,1,53,800, 3,15,000 थे.

शनिवार की तुलना में सोना-जेवराती-चांदी में सोमवार को क्रमश: 14,500,13,800, 74,000 रु. की मंदी आई. वायदा बाजार में भी सोने व चांदी के भावों में गिरावट अब भी जारी है. वायदा बाजार में अभी सोना 3,853 रु. की मंदी के साथ 143,900 रु. प्रति दस ग्राम बोला जा रहा है. अभी वायदा बाजार में चांदी के भाव 30,652 रु. की मंदी के साथ 235,497 रु. प्रति किलो हैं.

जयपुर में बुलियन कारोबारियों ने सोने-चांदी के अपने भाव तय किए हैं. वायदा बाजार एमसीएक्स के भावों में 8-12 हजार रुपए प्रीमियम पर सोना बिक रहा है. चांदी के भावों पर भी एमसीएक्स के भावों पर 15-18 हजार रुपए प्रीमियम बोला जा रहा है. भावों में तीव्र गिरावट से बाजार में ग्राहकों ने दूरी बनाई, कारोबार काफी सीमित है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय