Home » राजस्थान » अब RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देख सकेंगे कैंडिडेट्स:30 जून तक डाउनलोड का मौका, जानिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे

अब RAS मेंस एग्जाम-2023 की आंसर-बुक देख सकेंगे कैंडिडेट्स:30 जून तक डाउनलोड का मौका, जानिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों को एक नया मौका दिया है। अब आप अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर वे अपनी कॉपियां जांचना चाहते हैं, तो वे 9 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रक्रिया बेहद आसान है। बस आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडिडेट इनफॉर्मेशन’ सेक्शन में जाएं, ‘आरएस (मैन) एग्जाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए 50 रुपए प्रति पुस्तिका फीस तय की गई है।

शुल्क जमा करने का लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक चालू रहेगा। भुगतान के बाद, अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें, आवेदन केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे। किसी अन्य तरीके से नहीं एक्सेप्ट नहीं होंगे। 30 जून की आधी रात 12 बजे के बाद ये पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।