अलवर शहर में सरकारी बोरवैल करते समय चांदी जैसी धातु के टुकड़े निकले। ये देखकर सबसे पहले बोरवैल करने वाले मजदूर ही ये पत्थर लूटने लगे। इसके बाद आसपास के दुकानदार और लोग भी धातु के टुकडे़ ले गए।
काम कर रहे एक मजदूर ने बताया- यहां से लोग करीब 10 से 15 किलो वजन के चांदीनुमा पत्थर ले गए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कि बोरिंग में जमीन के नीचे से आए चमकीले पत्थरों में चांदी कितनी प्रतिशत है।
अलवर के अल्कापुरी इलाके में गुरुवार को करीब 1:30 बजे यह घटना हुई। यह बोरिंग जलदाय विभाग की ओर से करवाई जा रही है। बोरिंग करते समय करीब 800 फीट तक मशीन से खुदाई हुई तो पानी-मिट्टी के प्रेशर के साथ नीचे जमीन से चांदी जैसी धातु के पत्थर निकले।
पहले देखें PHOTOS



कारीगर बोला- अलग-अलग पत्थर निकलते हैं, यह धातु जैसी बोरिंग करने वाले शाहरुख खान ने बताया- यहां 800 फीट गहरी बोरिंग की है। इसमें आखिरी में जमीन की 20 फीट खुदाई तक मशीन पहुंची, तब यह चमकीला पत्थर निकलने लगा। आम तौर पर बोरिंग के नीचे से अलग-अलग तरह के पत्थर आ जाते हैं, लेकिन यह कुछ अलग है। इसमें धातु हो सकती है। आखिरी में करीब 5 से 10 प्रतिशत ऐसा पत्थर आया है। हालांकि अब कुछ कहा नहीं जा सकता है।
उसने बताया- मशीन पर काम कर रहे मजदूर ही चांदी जैसे पत्थर लूटने लगे। उनको देख आसपास के दुकानदार भी आ गए। आसपास के काफी लोग पानी व मिट्टी के अंदर से ढूंढ़कर चमकीले पत्थर के टुकड़े लेकर गए हैं।
800 फीट नीचे खुदाई के बाद निकला ऐसा पत्थर मशीन पर काम करने वाले ऑपरेटर भरत प्रजापत ने बताया- हम कुछ नहीं कह सकते कि यह सिल्वर है। अभी 800 फीट के आसपास बोर नीचे गया, उसके बाद यह पत्थर आया है।
चमकीले पत्थर एकत्र कर रहा युवक महेश चंद सैनी ने बताया- ये पता नहीं क्या है। दिखने में लगता है कि चांदी या सोना हो सकता है। लोग करीब 15 किलो के आसपास पत्थर ले गए। कुछ बोरिंग वाले लूट ले गए।






