Poola Jada
Home » राजस्थान » उदयपुर के श्रमजीवी महाविद्यालय में महाराणा भूपाल की 142 वीं जयन्ती पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उदयपुर के श्रमजीवी महाविद्यालय में महाराणा भूपाल की 142 वीं जयन्ती पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

लोकजन सेवा संस्थान की ओर से 142वीं महाराणा भूपाल जयंती के पंच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन श्रमजीवी महाविद्यालय के नवीन सभागार में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित समाजसेवी श्यामसुन्दर मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं प्रोफेसर उमाशंकर पूर्व कुलपति एमपीयूएटी) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर मंत्री ने भारतीय संस्कारों में हो रहे पतन पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान परिस्थिति को बदलने के प्रभावी उपाय सुझाये विशेष कर मातृशक्ति को कहा कि

बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को आगे पढ़ाओ

इस बात का जनजागरण आपको करना होगा लोकजन सेवा संस्थान के इतिहास के आयोजनों की सराहना करते हुए संस्कार के कार्यक्रम कराने की सीख दी । पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने मुख्य वक्ता के रूप में परमेष्टी शासन प्रणाली को अजेय साम्राज्य का मूल तत्व बताते हुए मेवाड़ के शौर्य का वर्णन किया | विशिष्ट अतिथी जस्टिस एस एस परिहार ने अपने मेवाड़ से प्रघाड़ एवं आत्मीय सम्बन्ध का वर्णन करते हुए कहा कि इसी अदृश्य गठजोड़ के कारण आज 83 वर्ष की आयु में भी वें 2000 किलोमीटर की यात्रा कर यहाँ आए है | अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ उमा शंकर शर्मा ने महाराणा भूपाल सिंह के शासनकाल का विस्तृत ब्यौरा दिया
संस्थान अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया की ईश वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में डॉ जय राज आचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया, प्रो मिश्री लाल मांडोत ने अतिथियों का परिचय दिया, महासचिव जय किशन चौबे ने संस्थान का परिचय दिया, विशिष्ट अतिथि प्रो हेमंत कोठारी एवं एडवोकेट राव रतन सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया | संचालन प्रमिला शरद व्यास एवं डॉ कुल शेखर व्यास ने किया | आभार डॉ विमल शर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया | राष्ट्रगान से कार्यक्रम समाप्ति पश्चात स्नेह भोज हुआ |

इनका हुआ सम्मान -किरणमल सावनसुखा ने उदयपुर में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय एवं सक्रिय योगदान दिया और उनकी स्मृति में संस्था द्वारा वर्ष में एक व्यक्ति को किरणमल सावनसुखा लोकजन समाज सेवा सम्मान*दिया जाता है और इस वर्ष कुचामन के समाजसेवी श्याम सुन्दर मंत्री इस सम्मान से सम्मानित किया गया
जस्टिस एस एस परिहार, प्रोफेसर डॉ संध्या शर्मा, पूनम बोहरा, डॉ चंद्रेश छतलानी, कृष्णकांत कुमावत, सरला शर्मा, डॉटर कविता सागर, अनुज इंजीनियर, डॉ बसंत कश्यप, शिहान राजकुमार मेनारिया, तेज शंकर पालीवाल, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी, डॉ पारस जैन, पुरुषोत्तम शकद्वीपी, चैन शंकर दशोरा, तरुण दाधीच, यामिनी दशोरा, डॉक्टर मधु अग्रवाल, रत्न मोहता को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक