Home » राजस्थान » कुचामन में श्री करणी कथा की भव्य शुरुआत, निकली विशाल कलश यात्रा

कुचामन में श्री करणी कथा की भव्य शुरुआत, निकली विशाल कलश यात्रा

कुचामन शहर में श्री करणी माता कथा के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य और दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने मंगल कलश धारण कर धर्म और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

यह विशाल कलश यात्रा अंबे माता मंदिर, काकरिया कॉलोनी से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में जीप और अन्य वाहनों का काफिला शामिल रहा, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

श्री करणी कथा के कथा व्यास महंत डॉ. करणी प्रताप जी हैं, जिनके सान्निध्य में यह आयोजन हो रहा है। यात्रा के दौरान महंत डॉ. करणी प्रताप जी द्वारा माँ करणी को अर्पण कर निःशुल्क चुनरी वितरण भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े भाव और श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।

प्रसिद्ध भजन गायक किन्नू बन्ना ने अपने भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।

कुचामन में पहली बार आयोजित हो रही इस श्री करणी कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

यह श्री करणी कथा 12 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु माता करणी की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
करणी जी के भक्त विजेन्द्र सिंह सरपंच भांवता , भगवान सिंह पूर्व सरपंच रसाल,महेन्द्र सिंह सरपंच पांचोता, श्रवण सिंह कांकरिया, उदय सिंह खारिया,दलीप सिंह हिरानी,लालू बना भांवता गढ़,राजेंद्र सिंह प्रेमपरा, श्रीपाल सिंह रसाल, दुर्गादान सिंह भेरूपरा,सजन सिंह , जेठू सिंह मौलासर,प्रवीण सिंह ऑडिट,बलवीर सिंह सिंगासन, भगवान सिंह मुआना, दलपतसिंह गच्छीपुरा, जोगेंद्र सिंह रूपपुरा सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट