Home » राजस्थान » ढालोप में सूने घर से लाखों की चोरी:गहने और 2.5 लाख की नकदी ले गए चोर

ढालोप में सूने घर से लाखों की चोरी:गहने और 2.5 लाख की नकदी ले गए चोर

देसूरी तहसील के ढालोप गांव में भेरुजी मंदिर के पास स्थित नेतीराम देवासी के सूने मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी राशि चोरी हो गई। यह घटना 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

लोहे के सरिये से ताले तोड़े

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने लोहे के सरिये की मदद से मकान के ताले तोड़े और घर में प्रवेश किया। नेतीराम देवासी ने बताया कि उनकी माताजी और तीन भाई बकरियां चराने मालवा गए हुए थे, जबकि वे स्वयं गुजरात में थे।

चोरी का पता तब चला जब सुबह पड़ोसी खीमाराम देवासी ने नेतीराम को फोन पर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद नेतीराम की बहन और भाभी नाडोल से ढालोप पहुंचीं। उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया और तुरंत नेतीराम को इसकी जानकारी दी।

चोरों को पकड़ने की मांग

नेतीराम और उनकी माताजी के घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बक्सों, डिब्बों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने एक तोला सोने की नथ, दो तोला सोने की कंठी, आधा तोला मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी का कंदोरा, 300 ग्राम चांदी के छड़े, 200 ग्राम चांदी के हाथ के मादलिया व बंगड़ी और 2,50,000 रुपए नकद चुरा लिए। घर के अंदर एक लोहे का सरिया और पत्ती भी मिली।

नेतीराम देवासी ने देसूरी पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर चोरी हुए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने का निवेदन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट