Home » राजस्थान » राजस्थान के 64% हेल्थ केयर सेंटर्स पर एम्बुलेंस ही नहीं:2% सेंटरों का स्टाफ गायब मिला, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 560 सेंटरों पर किया सर्वे

राजस्थान के 64% हेल्थ केयर सेंटर्स पर एम्बुलेंस ही नहीं:2% सेंटरों का स्टाफ गायब मिला, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 560 सेंटरों पर किया सर्वे

राजस्थान में निचले स्तर पर बने हेल्थ इंस्टीट्यूशन में स्थिति विकट है। इन सेंटर्स पर न तो पर्याप्त फेकल्टी है और न ही पर्याप्त मात्रा में दवाईयां। हाल ही में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमों ने इन सेंटर्स का रैंडम सर्वे किया तो इसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ। इन सेंटर्स में से 64 फीसदी पर तो एम्बुलेंस ही नहीं है। वहीं स्वच्छता के मामले में भी 9 फीसदी की स्थिति खराब मिली है।

इन पर किया सर्वे

यह सर्वे जोनल ज्वाइंट डायरेक्टर, सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ, पीएमओ, ब्लॉक सीएमएचओ और मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (MOIC) समेत 500 से ज्यादा सदस्यों की टीम ने किया। जांच के दायरे में 321 सब सेंटर (SC), 161 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), 56 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), 1 सैटेलाइट हॉस्पिटल, 17 उप-जिला हॉस्पिटल (SDH) और 3 जिला हॉस्पिटल (DH) शामिल थे।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने औचक निरीक्षण करवाया

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक 560 सेंटर्स पर ये रैंडम सर्वे करवाया। इसमें से जब टीम के सदस्यों ने 239 सेंटरों पर सर्वे करके एम्बुलेंस की उपलब्धता जानी तो पता चला केवल 36 फीसदी (85 सेंटर्स) पर ही एम्बुलेंस हैं। जबकि 154 सेंटर पर एम्बुलेंस ही नहीं है। इस स्थिति में अगर कोई गंभीर मरीज यहां प्राथमिक उपचार के लिए आता है तो उसे रैफर करने की सुविधा तक नहीं है।

भले ही सरकार प्रदेश के हर हाइवे के रेस्ट एरिया में एम्बुलेंस तैनात करने की घोषणा कर रही हो, लेकिन पहले सरकार को इन सेंटरों की स्थिति में भी सुधार करने की जरूरत है।

सर्वे में खुलासा हुआ है कि करीब 154 सेंटर्स पर एम्बुलेंस ही नहीं हैं और जहां एंबुलेंस मिली हैं तो उनमें से 4 फीसदी काम की ही नहीं हैं।
सर्वे में खुलासा हुआ है कि करीब 154 सेंटर्स पर एम्बुलेंस ही नहीं हैं और जहां एंबुलेंस मिली हैं तो उनमें से 4 फीसदी काम की ही नहीं हैं।

जहां एंबुलेंस मिली वहां 4 फीसदी काम की नहीं

जिन 85 सेंटर पर टीमों को एंबुलेंस मिली उनमें से 4 फीसदी यानी 3 तो काम की ही नहीं थी। उनमें मरीज को लाना या ले-जाने की सुविधा नहीं है। केवल 82 ही एंबुलेंस ही उस स्थिति में मिली जिसे मरीजों की सुविधा के लिए उपयोग किया जा सकता है।

2 फीसदी संस्थान समय पर नहीं खुले मिले

सर्वे टीम ने 560 केंद्रों की सुबह 9 बजे जांच की, तो 2 प्रतिशत केंद्र बंद पड़े मिले। न डॉक्टर, न पैरामेडिकल स्टाफ, कुछ भी नहीं। वहीं इन सभी संस्थाओं में इलाज और अन्य सुविधाओं का आंकलन किया तो एक फीसदी यानी 7 संस्थाओं में स्थिति बहुत घटिया मिली। न मौके पर दवाईयां थी और न ही अन्य सुविधा। 123 इंस्टीट्शन ऐसे मिले, जिनमें सुविधाओं का स्तर संतोषजनक था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान