Home » राजस्थान » स्पीकर देवनानी ने विधान सभा उ‌द्यानकर्मियों को दी बधाई राजस्थान विधान सभा उ‌द्यान को बेस्ट एक्जीबिटर ऑफ दी शो शील्ड मिली

स्पीकर देवनानी ने विधान सभा उ‌द्यानकर्मियों को दी बधाई राजस्थान विधान सभा उ‌द्यान को बेस्ट एक्जीबिटर ऑफ दी शो शील्ड मिली

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित उ‌द्यान को बेस्ट एक्जीबिटर ऑफ दी शो शील्ड प्राप्त होने पर उ‌द्यान कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्पीकर देवनानी ने कहा कि यह सम्मान उ‌द्यान विभाग की समर्पित मेहनत, सौंदर्यबोध और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर केवल लोकतांत्रिक विमर्श का केंद्र ही नहीं, बल्कि हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुपम स्थान बन रहा है।

राजस्थान विधानसभा उ‌द्यान में वर्तमान में लगभग 70 किस्मों के पुष्पीय पौधे लहलहा रहे हैं, जो परिसर की शोभा को चार चांद लगा रहे हैं। विभिन्न रंगों और प्रजातियों के फूल न केवल दर्शनीय वातावरण का सृजन कर रहे हैं, बल्कि आगंतुकों और जनप्रतिनिधियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रहे हैं।

स्पीकर देवनानी ने उ‌द्यान कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और नवाचार के माध्यम से विधानसभा परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, मार्शल विक्रम सिंह शेखावत, विशेषाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा और उ‌द्यान निरीक्षक सुरेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।