Home » राजस्थान » खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार होगा; 19 फरवरी को शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार होगा; 19 फरवरी को शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट

सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में 18 फरवरी को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होगा। इस कारण मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन करीब 19 घंटे बंद रहेंगे। 18 फरवरी को रात 10 बजे से 19 फरवरी शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 19 फरवरी को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा