Home » राजस्थान » पीएम सूर्यघर योजना में इस वर्ष इंस्टॉलेशन दोगुना करना डिस्कॉम्स का लक्ष्य सुगमता से ऋण प्रदान कर बैंक निभाएं सहभागिता-चेयरमैन डिस्कॉम्स

पीएम सूर्यघर योजना में इस वर्ष इंस्टॉलेशन दोगुना करना डिस्कॉम्स का लक्ष्य सुगमता से ऋण प्रदान कर बैंक निभाएं सहभागिता-चेयरमैन डिस्कॉम्स

चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों के इंस्टॉलेशन में प्रदेश को अग्रणी बनाने के मिशन में बैंकर्स से सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। सुश्री डोगरा ने कहा कि इस योजना में राजस्थान देश का 5वां अग्रणी राज्य है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार से अधिक रूफ टॉप सोलर स्थापित किए जा चुके हैं। फिलहाल प्रतिमाह औसतन लगभग 14 हजार रूफ टॉप सोलर लगाए जा रहे हैं। डिस्कॉम्स का लक्ष्य इस वर्ष इसे बढ़ाकर दोगुना करने का है।
सुश्री डोगरा शुक्रवार को विद्युत भवन में विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों के साथ पीएम सूर्यघर योजना में रूफ टॉप सोलर लगाने के इच्छुक आवेदकों को सुगमता से ऋण प्रदान करने के संबंध में चर्चा कर रही थीं। जोधपुर एवं अजमेर डिस्काम के प्रबंध निदेशक, सभी अधीक्षण अभियन्ता (ओ एण्ड एम) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस बैठक से जुडे़।
चेयरमैन डिस्कॉम्स ने बैंकर्स से भारत सरकार की ओर से बैंकों को इस संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों की निचले स्तर तक पालना सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक दस्तावेज, गारंटर चैक, पट्टा, प्रक्रिया आदि के कारण आवेदनों को अटकाया नहीं जाए। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को जिला कलेक्टरों के स्तर पर होने वाली जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में भी आसान ऋण प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा योजना के पोर्टल में 30 बैंकों को ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है। प्रदेश में कुल आवेदकों में से सर्वाधिक 47 प्रतिशत आवेदक ऋण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष आवेदन करते हैं। इसके पश्चात् पंजाब नेशनल बैंक से 12 प्रतिशत, बैंक ऑफ बड़ोदा से 11 प्रतिशत तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक से 8 प्रतिशत आवेदक लोन के लिए आवेदन करते हैं। यह भी बताया गया कि रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र की प्रोजेक्ट लागत का 90 प्रतिशत तक ऋण सुविधा देय है। जिस पर वर्तमान में 6 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जा रहा है। बैंक प्रतिनिधियों ने इंस्टॉलेशन में अपनी ओर से पूर्ण सहयोग के लिए डिस्कॉम्स को पूर्ण आश्वस्त किया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान