Home » राजस्थान » जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित आश्रितों को प्रदान किये मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित आश्रितों को प्रदान किये मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक

जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को जिले में सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित 2 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक प्रदान किये।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ितों के 2 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत एक- एक लाख की आर्थिक सहायता राशि के चैक जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा प्रदान किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 2 आश्रितों एक- एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के 2 आश्रितों में छोटी खाटू तहसील के ग्राम केराप निवासी राजेंद्र नाई को तथा लाडनूं तहसील के तितरी निवासी विमला देवी को जिला कलक्टर डॉ खड़गावत द्वारा चैक प्रदान किये गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।