Home » राजस्थान » किसानी की आड़ में अफीम की खेती करता शख्स गिरफ्तार:12.17 लाख रुपए भी जब्त, पौधों से दूध निकालने का भी अंदेशा

किसानी की आड़ में अफीम की खेती करता शख्स गिरफ्तार:12.17 लाख रुपए भी जब्त, पौधों से दूध निकालने का भी अंदेशा

जोधपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। करवड़ इलाके के एक खेत में छिपी अफीम की फसल को पकड़ते हुए पुलिस ने मौके से सैकड़ों अफीम के पौधे बरामद किए। साथ ही, 12 लाख 17 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई।

इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमाराम (42 वर्ष), पुत्र राणाराम विश्नोई गोदारा, निवासी विश्नोईयो का बेरा, माणकलाव थाना करवड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, पुलिस को एक गुप्त सूत्र से खबर मिली थी कि करवड़ क्षेत्र में अफीम की गैरकानूनी खेती चल रही है। इस जानकारी पर शनिवार को टीम ने छापेमारी की, जहां खेत में अफीम के पौधे लहलहाते मिले। कई पौधों से अफीम का दूध भी निकाला हुआ पाया गया। इस पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी प्रेमाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद