Home » राजस्थान » जोधपुर में बाइक चोरी करने वाली गैंग एक्टिव:एक इलाके से 2 दिन में चार मोटरसाइकिल चुराईं, मिनटों में वारदात अंजाम दे रहे

जोधपुर में बाइक चोरी करने वाली गैंग एक्टिव:एक इलाके से 2 दिन में चार मोटरसाइकिल चुराईं, मिनटों में वारदात अंजाम दे रहे

जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नरेट के कुड़ी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की चार घटनाएं सामने आई हैं।

कुड़ी भगतासनी थाना में हुई पहली रिपोर्ट में विवेक विहार निवासी मांगीलाल ने बताया- वह स्टूडेंट है। शनिवार को सेक्टर 9 केबीएचबी गया था। वहां से उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली गई।

दूसरी रिपोर्ट महावीर नगर भगत की कोठी निवासी चिरंजीव चाारण ने दर्ज कराई है। चिरंजीव ने बताया कि शनिवार को उसकी बाइक सेक्टर 1 केबीएचबी से अज्ञात चोर ने चुरा ली। पुलिस में मामला का दर्ज कर दोनों मामलों की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी है।

बापू नगर से भी दो बाइक चोरी

वहीं, दो वारदातें कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के बापूनगर में शुक्रवार को हुईं। इनकी रिपोर्ट भी पीड़ितों ने दर्ज कराई है। बापू नगर झालामंड निवासी बृजेश ने बताया कि उसकी बाइक कॉलोनी से अज्ञात चोर शुक्रवार को चुरा कर ले गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार रहे हैं। वहीं चौथी वारदात भी बापू नगर झालामंड इलाके में ही हुई।

भोपालगढ़ इलाके के भटियारों का बास नाडसर के रहने वाले हाल झालामंड बापू नगर निवासी रामनिवास ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बाइक भी बापू नगर झालामंड से ही अज्ञात चोर चुरा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर