Home » राजस्थान » भारत निर्वाचन आयोग ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

भारत निर्वाचन आयोग ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 के उत्सव की शुरुआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और आज सुबह की कार्यवाही को हरी झंडी दिखाई।

अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता जैसे मूल्य, जो खेलों को परिभाषित करते हैं, वही चुनाव प्रक्रियाओं को भी परिभाषित करते हैं जिनका भारत निर्वाचन आयोग पालन करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव के दौरान खेल स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने संबोधन के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने “रन फॉर डेमोक्रेसी” थीम के तहत महिलाओं की 100 मीटर के दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस वर्ष के वार्षिक खेल सप्ताह समारोह का विषय “मैदान पर सद्भाव, लोकतंत्र में शक्ति” है।

भारत निर्वाचन आयोग के रिक्रिएशन क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे इस वार्षिक खेल सप्ताह में 72 महिलाओं सहित कुल 383 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

यह स्पर्धाएं 7 खेलों की 43 श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट (पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आयु श्रेणियों में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़) शामिल हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजसमंद सांसद ने किए श्रीनाथजी दर्शन:श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन के बाद जनसुनवाई में दिए निर्देश

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।