Home » राजस्थान » श्रीमाधोपुर में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, बाइपास पर हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार

श्रीमाधोपुर में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, बाइपास पर हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार

श्रीमाधोपुर बाइपास रोड पर सोमवार रात एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक मनोज जाखड़ (30) की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतक मनोज जाखड़ जाखड़ों की ढाणी तन विजयपुरा के निवासी थे। वो श्रीमाधोपुर शहर में एयू बैंक की वाहन लोन शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मनोज पिछले करीब 8 सालों से बैंक में सेवा दे रहे थे।

बाइपास रोड पर पिकअप ने मारी टक्कर

सोमवार रात को मनोज अपनी बाइक से विजयपुरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। श्रीमाधोपुर में विजयपुरा बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक खंडेला रोड की तरफ भाग निकला।

सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मनोज को अचेतावस्था में श्रीमाधोपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन भाईयों में सबसे बड़े थे मनोज

परिजनों के अनुसार, मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके छोटे भाई अशोक और संदीप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी माता का नाम सुवा देवी है, जबकि पिता बहादुर सिंह का निधन करीब 10 साल पहले हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

गरिमामय समारोह में प्रशासनिक दक्षता,संवेदनशीलता और नवाचारों को किया गया याद अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार