Poola Jada
Home » राजस्थान » चुनाव के सफल निष्पादन को लेकर पदाधिकारी ने पदाधिकारियों संग बैठक की

चुनाव के सफल निष्पादन को लेकर पदाधिकारी ने पदाधिकारियों संग बैठक की

विशेष संवाददाता, पलामू। नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों,सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में चुनाव की तैयारियों,सुरक्षा व्यवस्था,मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी।इस दौरान उन्होंने सभी 246 मतदान केंद्रों पर रैंप,पेयजल, फर्नीचर,शौचालय,रनिंग वाटर, साइनेज,चार्जिंग प्वाइंट,विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को आपस में बेहतर समन्वय रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े एक-एक पदाधिकारी/कर्मी तय समय का ख्याल रखें ताकि चुनाव के किसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई देरी न हो।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में मतदान कर्मी द्वारा निजी वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाये।उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया साथ ही सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान के पूर्व अपने-अपने बूथ का लोकेशन देख लेने की बात कही।बैठक में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने,गश्ती दलों की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदान कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।सभी को यह भी निर्देश दिया गया कि चुनाव से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए,ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।इस अवसर पर सभी नगर निकाय के सभी पदों के निर्वाची पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, विभिन्न सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

दीया कुमारी ने राज्य कर्मचारियों को लेकर की बड़ी घोषणा:अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी; रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने