Home » राजस्थान » विधानसभा क्षेत्र महुआ की निर्माणाधीन सड़कों का कार्य आगामी 30 जून तक होगा पूरा- उप मुख्यमंत्री

विधानसभा क्षेत्र महुआ की निर्माणाधीन सड़कों का कार्य आगामी 30 जून तक होगा पूरा- उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए निरंतर सड़कों के विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र महुआ की निर्माणाधीन 22 सड़कों के कार्यों को आगामी 30 जून तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रश्नकाल के दौरान सदस्य राजेन्द्र द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सड़कों पर पैच रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। विधानसभा क्षेत्र महुआ में वर्तमान में चार सड़कें पैचेबल स्थिति में हैं, जिनका पैच रिपेयर का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र महुआ में 68 नवीन सड़कों के कार्य स्‍वीकृत किए गए थे, इनमें से 30 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 35 कार्य प्रगतिरत हैं।

इससे पहले विधायक राजेन्द्र के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र महवा में वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक 68 नवीन सड़कों का निर्माण कार्य स्‍वीकृत किया गया है। दिया कुमारी ने बताया कि इन कार्यों में से 1 कार्य निरस्‍त किया गया है एवं 2 कार्य अति महत्‍वपूर्ण नहीं होने के कारण शुरू नहीं किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन 2 कार्यों की पुन: स्‍वीकृति जारी करना कार्यों की पारस्‍परिक प्राथमिता पर निर्भर करता है। उन्होंने इन कार्यों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

दीया कुमारी ने राज्य कर्मचारियों को लेकर की बड़ी घोषणा:अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी; रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने