Poola Jada
Home » राजस्थान » शेखावाटी यूनिवर्सिटी में दोबारा होगा M.Sc. फिजिकल कैमिस्ट्री का पेपर:23 फरवरी को कराने के आदेश, सेमेस्टर-1 के पेपर को स्टूडेंट्स ने बताया था आउट ऑफ सिलेबस

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में दोबारा होगा M.Sc. फिजिकल कैमिस्ट्री का पेपर:23 फरवरी को कराने के आदेश, सेमेस्टर-1 के पेपर को स्टूडेंट्स ने बताया था आउट ऑफ सिलेबस

सीकर की पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में फिर अनियमितता सामने आई। M.Sc. केमिस्ट्री के फर्स्ट सेमेस्टर के फिजिकल कैमेस्ट्री-1 पेपर को लेकर स्टूडेंट्स ने आपत्ति जताई। स्टूडेंट्स ने पेपर को आउट ऑफ सिलेबस बताया।

सूचना मिलने पर छात्र संगठन SFI के कार्यकर्ता मंगलवार को मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी में धरना दिया। SFI के छात्र प्रतिनिधि देवराज हुड्डा ने बताया- M.Sc. कैमेस्ट्री सेमेस्टर-1 की परीक्षा में थर्ड सेमेस्टर का सिलेबस पूछना स्टूडेंट्स के साथ अन्याय है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद बार-बार ऐसी लापरवाही हो रही है।

स्टूडेंट्स ने दिया धरना पेपर में अनियमितताओं को लेकर स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक की सीढ़ियों पर धरना देकर बैठ गए। धरने में शामिल कैमिस्ट्री डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने गलत प्रश्नों को हटाने, सही सिलेबस के अनुसार अंक देने, भविष्य में एग्जाम्स में अनियमितताओं पर रोकथाम लगाने की मांग की। इस मौके पर पीयूष चौधरी, आशीष सिहाग, विजेंद्र, निखिल, जयंत फगड़िया, अभिषेक सोनू सैन, मुस्कान, खुशी, अंकित, आकांक्षा, भगवान सिंह, प्रदीप, रतन मौजूद थे।

23 फरवरी को होगा पेपर पेपर मामले में प्रदर्शन के चलते देर शाम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने M.Sc. केमिस्ट्री के फर्स्ट सेमेस्टर के फिजिकल कैमेस्ट्री-1 पेपर को आउट ऑफ सिलेबस माना। अब 23 फरवरी को पहली पारी में पेपर आयोजित करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स ने दोबारा एग्जाम होने के आदेश जारी होने के बाद कहा- बच्चों को बार-बार परेशान करने की बजाय यूनिवर्सिटी प्रशासन को एग्जाम पेपर्स की क्वालिटी सुधारने की जरुरत है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

दीया कुमारी ने राज्य कर्मचारियों को लेकर की बड़ी घोषणा:अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी; रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने