Poola Jada
Home » राजस्थान » लक्ष्मणगढ़ में देर रात से तेज गर्जना, रुक-रुक बारिश:ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी, जिले में यलो अलर्ट जारी

लक्ष्मणगढ़ में देर रात से तेज गर्जना, रुक-रुक बारिश:ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी, जिले में यलो अलर्ट जारी

लक्ष्मणगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आया है। बीती रात तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे रात का तापमान गिर गया।

बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इस मौसमी बदलाव के कारण क्षेत्र में एक बार फिर सर्दी का एहसास बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने लक्ष्मणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के बीच, कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसमी बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और अगले एक-दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि, 20 फरवरी से मौसम में फिर से बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में दोबारा वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

फिलहाल, बादलों की आवाजाही जारी रहने के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक