Home » राजस्थान » बॉलीवुड सिंगर शान ने आरोहण में सुनाए सुपरहिट गीत:मैं हूं डॉनसे’ की एंट्री, स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ किया लाइव परफॉर्म

बॉलीवुड सिंगर शान ने आरोहण में सुनाए सुपरहिट गीत:मैं हूं डॉनसे’ की एंट्री, स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ किया लाइव परफॉर्म

पूर्णिमा ग्रुप के एनुअल फेस्ट ‘आरोहण 2026’ का बुधवार देर रात को प्लेबैक सिंगर शान की मधुर प्रस्तुतियों के साथ यादगार समापन हुआ। सर्द रात के बावजूद स्टूडेंट्स का जोश और उत्साह कहीं कम नहीं हुआ, इसके उपर शान ने अपनी मखमली आवाज के युवाओं के उत्साह को परवान चढ़ाया। उन्होंने मैं हूं डॉन… गीत के साथ स्टेज पर जोरदार एंट्री ली। इसके बाद आर्टिस्ट ने अपने हिट नंबर्स से फेस्ट के समापन पर स्टूडेंट्स के उत्साह को नई उंचाईयां दी।

शान ने दास्तां है ये, ओम शांति ओम, दस बहाने करके ले गया दिल, मैं ऐसा क्यूं हूं, क्या मैंने सोचा, वन लव और दिल क्या करे जैसे अपने कई हिट नंबर्स एक के बाद लगातार प्रस्तुत किए। शान ने बीच-बीच में स्टूडेंट्स के सीधा इंटरेक्शन करते हुए कॉन्सर्ट को जीवंत बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने कुछ स्टूडेंट्स को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ भी लाइव प्रस्तुति दी।

उन्होंने मैं हूं डॉन... गीत के साथ स्टेज पर जोरदार एंट्री ली।
उन्होंने मैं हूं डॉन… गीत के साथ स्टेज पर जोरदार एंट्री ली।

समापन के अवसर पर फेस्ट की गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व वॉलीबॉल, कैरम, चैस, क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड हुए। फन एक्टिविटीज में स्टूडेंट्स के साथ—साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भी हाथ आजमाया।

आर्टिस्ट ने अपने हिट नंबर्स से फेस्ट के समापन पर स्टूडेंट्स के उत्साह को नई उंचाईयां दी।
आर्टिस्ट ने अपने हिट नंबर्स से फेस्ट के समापन पर स्टूडेंट्स के उत्साह को नई उंचाईयां दी।

वार्षिक आरोहण फेस्ट कल्चरल, टेक्निकल और स्पोर्ट्स इवेंट्स के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता दिखाने का मंच प्रदान करता है। उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना और दिलचस्प तरीके से स्वयं को एक्सप्रेस करने के योग्य बनाना फेस्ट का मुख्य उद्देश्य है। उसी के अनुरूप पूरे फेस्ट की गतिविधियों की योजना बनाई जाती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा