Home » राजस्थान » श्री गंगानगर में कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को 5,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

श्री गंगानगर में कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को 5,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 5000/ रूपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 15,000/ रूपये रिश्वत की मांग कर 10,000 / रूपये फोन पे से ऑनलाईन लेने, बाकी शेष 5,000 / रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है एवं नही देने पर भुगतान नही करवाने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।

जिस पर एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविज़न में एवं भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के निर्देशन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से 5000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

स्लीपर बस ने स्कूल-बस को मारी टक्कर, 6 स्टूडेंट्स घायल:हादसे में 11 हजार वॉट का बिजली पोल टूटकर स्कूल बस पर गिरा, फाल्ट होने से कटी थी इलेक्ट्रिसिटी

जयपुर-नागौर-फलोदी मेगा हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। रोड पर गड्‌ढों से अनियंत्रित हुई स्लीपर बस ने स्कूल