Home » राजस्थान » कांग्रेस विधायक बोले- छोटे-छोटे गांव में नशा पहुंच गया:ऑनलाइन सट्टे वाली कंपनियों से भाजपा ने करोड़ों का चंदा लिया, वे युवाओं का खून चूस रही

कांग्रेस विधायक बोले- छोटे-छोटे गांव में नशा पहुंच गया:ऑनलाइन सट्टे वाली कंपनियों से भाजपा ने करोड़ों का चंदा लिया, वे युवाओं का खून चूस रही

विधानसभा में उद्योग, युवा और खेल की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने ऑनलाइन सट्टे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

चांदना ने कहा- राजस्थान के युवाओं के सामने आज बेरोजगारी, नशे और ऑनलाइन सट्टे की चुनौती है। केंद्र सरकार तीन-चार महीने पहले ऑनलाइन सट्टा बंद करने का बिल लाई,ऑनलाइन सट्टा चालू किसने किया? इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए ऑनलाइन सट्टा गेमिंग कंपनियों ने भाजपा को करोड़ों रुपए का चंदा दिया, जो युवाओं का खून चूस रही है। भारत सरकार ने ऑनलाइन सट्टे पर बैन लगाया, लेकिन यह आज भी चल रहा है।

चांदना ने कहा- छोटे-छोटे गांव में नशा पहुंच गया है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। इससे एक नई प्रवृत्ति और पनप गई है। ऑनलाइन सट्टे में युवा पैसा हार जाते हैं, उसके बाद में साथ नशा करने लग जाते हैं, उसके बाद एक नया तंत्र चालू हो जाता है। युवा सट्टे में हारे पैसे चुकाने के लिए 10-20 रुपए सैकड़ा पर पैसा उधार लेने लग जाते हैं।

नशे और ऑनलाइन सट्टे की प्रवृत्ति वाले बच्चों पर पैसा चुकाने का दबाव रहता है। इससे मर्डर तक हो रहे हैं। इस तरह की शिकायतों का अभियान चलाएं, कौन ज्यादा ब्याज लेकर शोषण कर रहा है। युवा सुसाइड कर रहा है, मर्डर भी हो रहे हैं। पुलिस केवल बजरी के ट्रक गिनने में व्यस्त है।

स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का वॉकआउट

इससे पहले विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी के बाद सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक प्रशांत शर्मा ने अचरोल (जयपुर) में सैटेलाइट अस्पताल बनाने और सीएचसी अचरोल की बिल्डिंग बनाने पर सवाल पूछा था। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा- इनका सैटेलाइट हॉस्पिटल हेरिटेज बिल्डिंग पर है। उसमें नया कुछ नहीं बना सकते। हम जेडीए को नई जमीन के लिए लिख चुके। जेडीए से जमीन मिलने के बाद हम अच्छी लोकेशन पर सैटेलाइट अस्पताल बनाएंगे।

गुरुवार को भी सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए स्पीकर वासुदेव देवनानी लगातार विधायकों को शांत कराते रहे।
गुरुवार को भी सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए स्पीकर वासुदेव देवनानी लगातार विधायकों को शांत कराते रहे।

मंत्री बोले- आपके बार-बार खड़े होने से विधायकों का समय कम होता है मंत्री के जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आप कन्फ्यूज हो गए, आमेर की नहीं अचरोल की पूछ रहे हैं। आप आमेर की बता गए। खींवसर ने कहा- इनकी विधानसभा सीट आमेर ही है। नेता प्रतिपक्ष आपको मेरा छोटा सा सुझाव है। आप हर सवाल पर खड़े हो जाते हो तो आपके विधायकों का समय कम हो जाता है। जूली ने कहा- आपसे प्यार ज्यादा है। इसलिए खड़ा हुआ हूं कि आप आमेर और अचरोल में फर्क नहीं समझ पा रहे थे। आज मेरा खड़ा होने का मन नहीं था।

खींवसर ने कहा- सैटेलाइट अस्पताल आमेर है, बात आमेर विधानसभा की है। जूली ने कहा- अचरोल में जो सैटेलाइट अस्पताल मंजूर हुआ, उसे शिफ्ट कर दिया। उसे आप वापस करेंगे क्या? इस सवाल का जवाब नहीं देने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट किया।

वार-पलटवार का दौर चला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के बीच वार-पलटवार का दौर चला। मामला नोहर (बीकानेर) में बायपास का अलाइन्मेंट बदलने से जुड़े सवाल से जुड़ा था। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि नए अलाइन्मेंट के हिसाब से काम शुरू हो चुका है। कोई आपत्ति है तो जांच करवा लेंगे। पहले अलाइन्मेंट पर किसानों की आपत्ति के कारण जमीन नहीं मिली। इसलिए नया अलाइन्मेंट बनाकर काम किया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- यह गंभीर मामला है। इसमें ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भी लग चुका है। इसमें जिस तरह जवाब दिया जा रहा है वह गुमराह करने वाला जवाब है। किसानों का विरोध था किस तारीख को आया? लागत बढ़ी है इसकी पेनल्टी किस पर लगाएंगे? पहले वहां फ्लाइओवर बनना था, अब टी बनेगी तो एक्सीडेंट बढ़ेंगे, कौन जिम्मेदार होगा?

विधानसभा में बहस की PHOTOS…

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- जल्दबाजी में पिछली सरकार ने बहुत सी घोषणाएं कीं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- जल्दबाजी में पिछली सरकार ने बहुत सी घोषणाएं कीं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।
गुरुवार को भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
गुरुवार को भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
भरतपुर के बहनेरा में सीएचसी की बिल्डिंग का मुद्दा उठाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया।
भरतपुर के बहनेरा में सीएचसी की बिल्डिंग का मुद्दा उठाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

स्लीपर बस ने स्कूल-बस को मारी टक्कर, 6 स्टूडेंट्स घायल:हादसे में 11 हजार वॉट का बिजली पोल टूटकर स्कूल बस पर गिरा, फाल्ट होने से कटी थी इलेक्ट्रिसिटी

जयपुर-नागौर-फलोदी मेगा हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। रोड पर गड्‌ढों से अनियंत्रित हुई स्लीपर बस ने स्कूल